पितरों को खुश करने के लिए ये पढ़ें: आदित्यहृदयस्तोत्रम्
विनियोग: ॐ अस्य श्रीरादित्यहृदयस्तोत्रस्यागस्त्य ऋषिरनुष्टुप्छन्द आदित्यहृदयभूतो भगवान् ब्रह्मा देवता निरस्ताशेषविघ्नतया ब्रह्मविद्यासिद्धौ सर्वत्र जयसिद्धौ च विनियोग: ||
Dedication (Viniyoga): Om. Of this hymn, the Aditya Hridayam, the seer is Agastya, the meter is Anustup, and the presiding deity is Lord Brahma, residing in the heart of the Sun. It is applied to the attainment of the knowledge of Brahman and to achieve victory everywhere by removing all obstacles.
आदित्यहृदयस्तोत्रम्
ततो युद्धपरिश्रान्तं समरे चिन्तया स्थितम् ।
रावणं चाग्रतो दृष्ट्वा युद्धाय समुपस्थितम् ॥१॥
दैवतैश्च समागम्य द्रष्टुमभ्यागतो रणम् ।
उपगम्याब्रवीद् राममगस्त्यो भगवांस्तदा ॥२॥
तब युद्धभूमि में रावण को युद्ध केलिए आगे खड़ा देखकर, युद्ध से थके हुए, चिन्तित राम को, अगस्त्य मुनि, जो देवताओं के साथ युद्ध देखने केलिए आए हुए थे, पास जाकर बोले।
At that time, seeing Rama exhausted from the battle and standing anxious on the battlefield, and seeing Ravana standing ahead ready for war, Sage Agastya—who had come with the gods to witness the battle: approached Rama and spoke.
राम राम महाबाहो शृणु गुह्यं सनातनम् ।
येन सर्वानरीन् वत्स समरे विजयिष्यसे ॥३॥
सबके हृदय में रमण करने वाले हे महाबाहो राम ! यह सनातन गोपनीय (स्तोत्र) सुनो। हे वत्स ! इससे तुम युद्ध में अपने सभी शत्रुओं पर विजय प्राप्त करोगे।
“O Rama, O mighty-armed Rama! Listen to this eternal secret (hymn). O child! By this, you shall conquer all your enemies in battle.”
आदित्यहृदयं पुण्यं सर्वशत्रुविनाशनम् ।
जयावहं जपन्नित्यमक्षयं परमं शिवम् ॥४॥
सर्वमङ्गलमाङ्गल्यं सर्वपापप्रणाशनम् ।
चिन्ताशोकप्रशमनमायुर्वर्धनमुत्तमम् ॥५॥
यह (गोपनीय स्तोत्र) ‘आदित्यहृदय’ है । यह पवित्र, सम्पूर्ण शत्रुओं का नाश करने वाला, नित्य जपने(पाठ करने) से विजय देने वाला, अक्षय, परम कल्याणमय, सभी मंगलों का भी मंगल, सब पापों का नाश करने वाला, चिन्ता और शोक को मिटाने वाला, आयु को बढ़ाने वाला तथा उत्तम है।
“This (secret hymn) is the ‘Aditya Hridayam.’ It is holy, the destroyer of all enemies, the bringer of victory through daily chanting, eternal, supremely auspicious, the most blessed of all blessings, the destroyer of all sins, the quencher of anxiety and grief, the bestower of long life, and the most excellent.”
रश्मिमन्तं समुद्यन्तं देवासुरनमस्कृतम् ।
पूजयस्व विवस्वन्तं भास्करं भुवनेश्वरम् ॥६॥
किरणों से युक्त, देवताओं और असुरों से नमस्कार किए गए, प्रकाशवान्,प्रभा फैलाने वाले और लोकों के स्वामी, उगते हुए (सूर्यदेव) की तुम पूजा करो।
“Worship the rising Sun-god, who is possessed of rays, saluted by both gods and demons, full of light, the spreader of radiance, and the Lord of all worlds.”
सर्वदेवात्मको ह्येष तेजस्वी रश्मिभावनः ।
एष देवासुरगणाँल्लोकान् पाति गभस्तिभिः ॥७॥
ये सब देवों के स्वरूप, तेजस्वी तथा अपनी किरणों से जगत को उत्पन्न करने वाले हैं। ये ही अपनी किरणों से देवों, असुरों और सभी लोकों की रक्षा करते हैं।
“He is the embodiment of all gods, full of splendor, and the creator of the world with his rays. He alone protects the gods, the demons, and all the worlds with his beams of light.”
एष ब्रह्मा च विष्णुश्च शिवः स्कन्दः प्रजापतिः ।
महेन्द्रो धनदः कालो यमः सोमो ह्यपाम्पतिः ॥८॥
पितरो वसवः साध्या अश्विनौ मरुतो मनुः ।
वायुर्वह्निः प्रजाः प्राण ऋतुकर्ता प्रभाकरः ॥९॥
ये ही ब्रह्मा, विष्णु, शिव, स्कन्द, प्रजापति, इन्द्र, कुबेर, काल, यम, चन्द्रमा, वरुण, पितर, वसु, साध्य, अश्विनीकुमार, मरुद्गण, मनु, वायु, अग्नि, प्रजा, प्राण, ऋतुएँ बनाने वाले तथा प्रभा के पुंज हैं।
“He indeed is Brahma, Vishnu, Shiva, Skanda, Prajapati, Indra, Kubera, Time, Yama, the Moon, Varuna, the Ancestors, the Vasus, the Sadhyas, the Ashwini Kumars, the Maruts, Manu, Vayu, Agni, the created beings, the life-force (Prana), the maker of seasons, and the source of all light.”
आदित्यः सविता सूर्यः खगः पूषा गभस्तिमान् ।
सुवर्णसदृशो भानुर्हिरण्यरेता दिवाकरः ॥१०॥
हरिदश्वः सहस्रार्चिः सप्तसप्तिर्मरीचिमान् ।
तिमिरोन्मथनः शम्भुस्त्वष्टा मार्तण्डकोंऽशुमान् ॥११॥
हिरण्यगर्भः शिशिरस्तपनोऽहस्करो रविः ।
अग्निगर्भोऽदितेः पुत्रः शङ्खः शिशिरनाशनः ॥१२॥
व्योमनाथस्तमोभेदी ऋग्यजुःसामपारगः ।
घनवृष्टिरपां मित्रो विन्ध्यवीथीप्लवङ्गमः ॥१३॥
आतपी मण्डली मृत्युः पिंगलः सर्वतापनः ।
कविर्विश्वो महातेजा रक्तः सर्वभवोद्भवः ॥१४॥
नक्षत्रग्रहताराणामधिपो विश्वभावनः ।
तेजसामपि तेजस्वी द्वादशात्मन् नमोऽस्तु ते ॥१५॥
ये ही आदित्य (अदितिपुत्र), सविता (जगत को उत्पन्न करने वाले), सूर्य, खग (आकाश में विचरने वाले), पूषा (पोषण करने वाले), गभस्तिमान् (अंशुमान् ), सुवर्णसदृश, भानु (प्रकाशक), हिरण्यरेता (ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति के बीज), दिवाकर (दिनकर), हरिदश्व (हरे रंग के घोड़े वाले), सहस्रार्चि (हजारों किरणों वाले), तिमिरोन्मथन (अन्धकार का नाश करने वाले), शम्भु (सुख स्वरूप), त्वष्टा (अदिति के ग्यारहवें पुत्र), अंशुमान् (रश्मिमान् ), हिरण्यगर्भ, शिशिर (सुख देने वाले), तपन (ऊर्जा देने वाले), अहस्कर (दिनकर), रवि, अग्निगर्भ (अग्नि धारण करने वाले), अदितिपुत्र, शंख (आनन्दस्वरूप एवं व्यापक), शिशिरनाशन (शीत का नाश करने वाले), व्योमनाथ (आकाश के स्वामी), तमोभेदी (अन्धकार को नष्ट करने वाले), ऋग्वेद, यजुर्वेद और सामवेद (तीनों वेदों) में पारंगत, घनवृष्टि (वर्षा के कारण), अपां मित्र (जल को उत्पन्न करने वाले), विन्ध्यवीथीप्लवंगम (आकाश में तीव्रवेग से चलने वाले), आतपी (घाम उत्पन्न करने वाले), मण्डली (किरणसमूह का घेरा), मृत्यु (मौत के कारण), पिंगल (भूरे रंग वाले), सर्वतापन (सबको ताप देने वाले), कवि (त्रिकालदर्शी), विश्व (सर्वस्वरूप), महातेजस्वी, रक्त (लाल रंगवाले), सर्वभवोद्भव (सबकी उत्पत्ति के कारण), नक्षत्रों, ग्रहों और तारों के स्वामी, विश्वभावन (जगत को पैदा करने वाले), तेजस्वियों में भी अतितेजस्वी तथा द्वादशात्मा (बारह स्वरूपों में स्थित) इन सभी नामों से प्रसिद्ध हैं।
“He is Aditya (son of Aditi), Savita (creator of the world), Surya, Khaga (traverser of the sky), Pusha (the nourisher), Gabhastiman (the radiant one), the golden-hued, Bhanu (the illuminator), Hiranyareta (the seed of the universe’s origin), Divakara (the day-maker), Haridashva (possessor of green-colored horses), Sahasrarci (one with thousands of rays), the destroyer of darkness, Shambhu (the form of happiness), Tvashta (the eleventh son of Aditi), Anshuman (the ray-bearer), Hiranyagarbha, Shishir (the giver of comfort), Tapan (the giver of energy), Ahaskar (the day-maker), Ravi, Agnigarbha (bearer of fire), the son of Aditi, Shankha (the blissful and all-pervading), the destroyer of cold, Vyomanath (Lord of the sky), the piercer of darkness, the master of the Rig, Yajur, and Sama Vedas, the cause of heavy rain, the friend of the waters, the swift traveler across the sky, the producer of heat, the circular one (with the aura of rays), Death (the cause of mortality), Pingala (the brown-hued), the burner of all, the Seer (knower of past, present, and future), the Universe (all-pervading form), the supremely glorious, the red-hued, the source of all that exists, the Lord of constellations, planets, and stars, the creator of the world, the most luminous among the luminous, and the one established in twelve forms (Dvadashatma)—He is famous by all these names.”
नमः पूर्वाय गिरये पश्चिमायाद्रये नमः ।
ज्योतिर्गणानां पतये दिनाधिपतये नमः ॥१६॥
पूर्व दिशा के पर्वत उदयाचल को नमस्कार है, पश्चिम दिशा के पर्वत अस्ताचल को नमस्कार है तथा ग्रहों और तारों के स्वामी तथा दिन के स्वामी (सूर्य) को नमस्कार है।
“Salutations to the mountain in the east (Udayachal) where he rises, and salutations to the mountain in the west (Astachal) where he sets. Salutations to the Lord of the stars and planets, and the Lord of the day.”
जयाय जयभद्राय हर्यश्वाय नमो नमः ।
नमो नमः सहस्रांशो आदित्याय नमो नमः ॥१७॥
जय स्वरूप को नमस्कार है, विजय और कल्याण स्वरूप को नमस्कार है, (रथ में जुते) हरे रंग के घोड़ों वाले को नमस्कार है तथा सहस्रों किरणों वाले अदिति के पुत्र सूर्य को नमस्कार है।
“Salutations to the form of Victory, salutations to the one who is the embodiment of success and welfare, salutations to the one with green-colored horses (yoked to the chariot), and salutations again and again to the son of Aditi with a thousand rays.”
नम उग्राय वीराय सारङ्गाय नमो नमः ।
नमः पद्मप्रबोधाय प्रचण्डाय नमोऽस्तु ते ॥१८॥
आप उग्र रूपधारी वीर को नमस्कार है, सारंग के रूप में नमस्कार है, कमलों को खिलाने वाले को नमस्कार है। प्रचण्ड रूप धारण करने वाले को नमस्कार है।
“Salutations to the fierce one, to the hero, and salutations to the one in the form of Sarang. Salutations to the one who makes the lotuses bloom. Salutations to the one who assumes a formidable form.”
ब्रह्मेशानाच्युतेशाय सूरायादित्यवर्चसे ।
भास्वते सर्वभक्षाय रौद्राय वपुषे नमः ॥१९॥
ब्रह्मा, शिव और विष्णु के भी स्वामी, सूर्य से प्रकाशवान् , प्रभावान् , सबका भक्षण कर लेने वाले एवं रौद्ररूप को नमस्कार है।
“Salutations to the Lord of Brahma, Shiva, and Vishnu, the one glowing with the radiance of the Sun, the influential one, the devourer of everything, and the one with the fierce (Raudra) form.”
तमोघ्नाय हिमघ्नाय शत्रुघ्नायामितात्मने ।
कृतघ्नघ्नाय देवाय ज्योतिषां पतये नमः ॥२०॥
अन्धकार (अज्ञान) के नाशक, हिम (शीत) के निवारक, शत्रु का नाश करने वाले, अप्रमेय रूप, कृतघ्नों का नाश करने वाले, देवस्वरूप तथा प्रकाश के स्वामी को नमस्कार है।
“Salutations to the destroyer of darkness (ignorance), the remover of frost (cold), the slayer of enemies, the one of immeasurable form, the destroyer of the ungrateful, the divine form, and the Lord of all lights.”
तप्तचामीकराभाय हरये विश्वकर्मणे ।
नमस्तमोऽभिनिघ्नाय रुचये लोकसाक्षिणे ॥२१॥
तपाये हुए सोने के समान चमकने वाले, हरि (अज्ञान का हरण करने वाले), विश्वकर्मा (संसार की सृष्टि करने वाले), तम के नाशक, प्रसन्न और जगत् के साक्षी को नमस्कार है।
“Salutations to the one shining like molten gold, to Hari (the remover of ignorance), to Vishwakarma (the creator of the universe), the destroyer of darkness, the joyful one, and the witness of the entire world.”
नाशयत्येष वै भूतं तमेव सृजति प्रभुः ।
पायत्येष तपत्येष वर्षत्येष गभस्तिभिः ॥२२॥
ये स्वामी (सूर्य) ही प्राणी का संहार करते हैं, फिर उसी का सृजन करते हैं। ये ही किरणों द्वारा पालन करते हैं, ये ही (दुःख देकर) तपाते हैं, ये ही (सुखों की) वर्षा करते हैं।
“This Lord (the Sun) alone destroys the beings and then creates them again. He alone nourishes through his rays, he heats (giving sorrow), and he showers (blessings and rain).”
एष सुप्तेषु जागर्ति भूतेषु परिनिष्ठितः ।
एष चैवाग्निहोत्रं च फलं चैवाग्निहोत्रिणाम् ॥२३॥
ये सब जीवों में स्थित होकर उनके सो जाने पर भी जागते रहते हैं। ये ही अग्निहोत्र तथा अग्निहोत्री पुरुषों को मिलने वाले फल हैं।
“He remains awake within all beings even when they sleep. He alone is the Agnihotra (sacrificial fire) and the fruit obtained by those who perform the Agnihotra.”
देवाश्च क्रतवश्चैव क्रतूनां फलमेव च ।
यानि कृत्यानि लोकेषु सर्वेषु परमप्रभुः ॥२४॥
(यज्ञ-भाग ग्रहण करने वाले) देवता, यज्ञ और यज्ञों के फल भी ये ही हैं। समस्त लोकों में जितने क्रियाकलाप होते हैं, उन सब में ये प्रभु ही विद्यमान हैं।
“He is the gods, the sacrifices (Yagyas), and the fruits of those sacrifices. In all the activities that take place in all the worlds, this Lord alone is present.”
एनमापत्सु कृच्छ्रेषु कान्तारेषु भयेषु च ।
कीर्तयन् पुरुषः कश्चिन्नावसीदति राघव ॥२५॥
हे राघव ! विपत्ति में, कष्ट में, बीहड़ जंगल में और भय के अवसर पर इनका कीर्तन करता हुआ कोई पुरुष दुःखी नहीं होता।
“O Raghava! Any person who chants his glory in times of calamity, distress, in the dense forest, or in moments of fear, does not suffer.”
पूजयस्वैनमेकाग्रो देवदेवं जगत्पतिम् ।
एतत् त्रिगुणितं जप्त्वा युद्धेषु विजयिष्यसि ॥२६॥
इसलिए तुम एकाग्रचित्त होकर इन देवाधिदेव जगदीश्वर की पूजा करो। इस स्तोत्र का तीन बार जप करके तुम युद्ध में विजयी होवोगे।
“Therefore, with a focused mind, worship this Lord of the Gods and Master of the Universe. By chanting this hymn three times, you will be victorious in battles.”
अस्मिन् क्षणे महाबाहो रावणं त्वं जहिष्यसि ।
एवमुक्त्वा ततोऽगस्त्यो जगाम स यथागतम् ॥२७॥
हे महाबाहो ! तुम इसी क्षण रावण का वध कर लोगे। यह कहकर अगस्त्य जी जैसे आये थे, उसी प्रकार वहां से चले गये।
“O mighty-armed one! You will slay Ravana at this very moment.” Having said this, Agastya Muni departed in the same way he had come.
एतच्छ्रुत्वा महातेजा, नष्टशोकोऽभवत् तदा ।
धारयामास सुप्रीतो राघवः प्रयतात्मवान् ॥२८॥
आदित्यं प्रेक्ष्य जप्त्वेदं परं हर्षमवाप्तवान् ।
त्रिराचम्य शुचिर्भूत्वा धनुरादाय वीर्यवान् ॥२९॥
यह सुनकर महातेजस्वी श्रीराम का शोक दूर हो गया। उन्होंने प्रसन्न होकर संयतमन से (आदित्यहृदयस्तोत्र को) धारण किया और तीन बार आचमन करके, शुद्ध हो, भगवान सूर्य की ओर देखकर, इसका जप करने पर उन्हें बड़ा हर्ष हुआ।
“Hearing this, the immensely glorious Shri Rama’s grief vanished. He happily embraced (the Aditya Hridayam) with a disciplined mind and, after performing the ritual sipping of water (Achaman) three times to become pure, he looked toward Lord Surya and chanted it, attaining great joy.”
रावणं प्रेक्ष्य हृष्टात्मा जयार्थं समुपागमत् ।
सर्वयत्नेन महता वृतस्तस्य वधेऽभवत् ॥३०॥
पराक्रमी राघव धनुष धारण कर, विजय पाने के लिए, प्रसन्न मन से रावण की ओर देखकर, उसके समीप चले गए। बड़े प्रयत्नों सहित रावण के वध केलिए तैयार होने लगे।
“The valiant Raghava, holding his bow and with a cheerful heart, looked toward Ravana and moved closer to him to achieve victory. With great effort, he became ready for the slaying of Ravana.”
अथ रविरवदन्निरीक्ष्य रामं मुदितमनाः परमं प्रहृष्यमाणः ।
निशिचरपतिसंक्षयं विदित्वा सुरगणमध्यगतो वचस्त्वरेति ॥३१॥
उस समय देवताओं के मध्य में खड़े हुए, प्रसन्न मन वाले, परम पुलकित शरीर वाले, सूर्य ने निशाचरराज रावण के विनाश का समय निकट जानकर, श्रीराम की ओर देखकर कहा- (हे रघुनन्दन! ) “अब जल्दी करो।”
“At that moment, standing amidst the assembly of gods, the Sun-god—with a joyful mind and a thrilled body, knowing the time for the destruction of the king of demons, Ravana, was near—looked toward Shri Rama and said: ‘O descendant of Raghu! Now, hurry!'”
॥ श्री वाल्मीकीये रामायणे युद्धकाण्डे अगस्त्यप्रोक्तम् आदित्यहृदयस्तोत्रम् सम्पूरणम् ॥
श्री वाल्मीकीरामायण के युद्धकाण्ड में अगस्त्य द्वारा कहा गया आदित्यहृदयस्तोत्र पूरा हुआ।
Thus ends the Aditya Hridayam Stotram, as told by Sage Agastya in the Yuddha Kanda of the Shri Valmiki Ramayana.
लेखक (हिंदी अनुवाद): बाल किशन शास्त्री
Leave a Reply